लुधियाना की फिरोज गांधी मार्केट में लगी भयानक आग, दूर-दूर तक देखी उठी लपटें
लुधियाना (पंकज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ़)

लुधियाना : लुधियाना में आज सुबह करीब 9 बजे के लगभग लुधियाना के आर एस टावर फिरोज गांधी मार्केट में भयानक आग का तांडव देखने को मिला है। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। मौके पर लोगों ने खुद आग को बुझाने की भी कोशिश की ,लेकिन आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आंख झपकते ही आग ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तुरन्त इस बिल्डिंग में बने बैंक के अधिकारियों को दी और फायर बिग्रेड की भी सूचित किया।
सब इंस्पेक्टर लखविंदर ने कहा जैसे ही पुलिस को भी जब इस घटना का पता चला तो तुरन्त टीम सहित मौके पर पहुंचे। इस दौरान आग इतनी भयानक थी, जिसकी लपटें दूर-दूर तक उठती हुई देखी गई और पूरे फिरोजपुर रोड पर धुआं ही धुआं फैल गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान लोगों ने बिल्डिंग के नीचे खड़े वाहनों को पीछे हटाया गया। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि इस बिल्डिंग में कई बैंक मौजूद है। जैसे आग ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक पहुंची अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।


















Leave a Reply