*जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत चौपालों एवं अन्य कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरुक-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान चलाकर जनपदीय पुलिस टीम के एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए तथा हेल्पलाइन नंबरों पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा 102,108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर अपराध 1930, तथा सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं विधवा पेंशन योजना वृद्धावस्था पेंशन योजना सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना नशा मुक्ति भारत अभियान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व लैंगिक तथा महिला से सम्बंधित कानूनों के बारे में बताकर जागरुक किया गया।

















Leave a Reply