मानवता की अद्भुत मिसाल पेश, समाजसेवियो और नपा पार्षद ने दिया कंधा,बेसहारा भोजू को ससम्मान दी अंतिम विदाई
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना:- आज के इस कलयुगी युग में जब कोई किसी का नहीं हो रहा, स्वार्थ भरी इस दुनिया में सब अपना मतलब निकालने के लिए रिश्तेदारी निभा रहे है वहीं आज पांढुरना के समाजसेवीयो ने मानवता की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए बेसहारा भोजू को पूर्ण विधि विधान के साथ अंतिम विदाई दी। गुरुनानक वार्ड स्थित वेजिटेबल मार्केट कॉम्प्लेक्स में एक बेसहारा व्यक्ति भोजराज उर्फ भोजू हाटेकर उम्र लगभग 80 वर्ष की मृत्यु के बाद समाजसेवियों ने उनकी अंत्येष्टि की।भोजू और उनकी पत्नी पिछले 10 वर्षों से नपा के वेजिटेबल कॉम्प्लेक्स में निवास कर अपना जीवन यापन कर रहे थे।भोजू की पत्नी भी व्यवृद्ध है अब उसका पालन पोषण कैसे होगा यह एक सामाजिक चिंतन का विषय बना है।
भोजू की मृत्यु सोमवार की सुबह बीमारी के चलते हुई। नपा के स्वच्छता निरीक्षक संजय कवड़े ने पुलिस थाना प्रभारी को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने आस-पड़ोस से जानकारी ली और पता चला कि भोजू की मृत्यु सामान्य है।
समाजसेवियों ने कराई अंत्येष्टि
नपा ने पंचनामा कार्यवाही के बाद समाजसेवियों ने नपा कर्मचारियों के साथ मिलकर भोजू की अंत्येष्टि करने की जिम्मेदारी ली। समाजसेवियों और नपा कर्मचारियों ने मृतक भोजू के परिजनों की तलाश की और उनके भतीजे अनिल हाटेकर को सूचित किया। अंतिम क्रिया में लगने वाली सामग्री से लेकर मृत्यु शैय्या भी समाजसेवियों ने ही बनाई।

विधिविधान से किया पंचतत्व में विलीन
समाजसेवी सचिन(गुडडू) कावले,अनिल सांबारे नपा. पार्षद लोचन,खवसे,यादवराव ढोबले,राम पवार,प्रकाश सिरसकर,नेहाल हाटेकर,आकाश हाटेकर, निखिल दहीवाले,नपा उपयंत्री प्रीतम हाटेकर,सफाई कर्मी अश्विन दुपारे,अशोक भादे,अज्जू वानखेड़े रिक्शे वाला उपस्थित थे। उन्होंने भोजू की अंत्येष्टि की और उन्हेंपूर्ण विधिविधान से पंचतत्व में विलीन किया। भी भोजू की अंत्येष्टि के लिए समाजसेवियों और नपा कर्मचारियों ने मिलकर काम किया।और समाज में एक बड़ा उदाहरण बना की ऐसे बेसहारा लोगों की मदद कर सकते हैं।


















Leave a Reply