*वैनी कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान से बेची जा रही बिहार को शराब की बड़ी खेप*
*तीन दिन पूर्व मांची पुलिस की गिरफ्त में आए तस्करों ने कबूली थी बात*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी मार्केट में स्थित अंग्रेजी कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान से बिहार के लिए पहुंचाई जा रही है अवैध शराब की खेप , पिछले दिनों माँची थाना की पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर दो अंतर्राजीय शराब तस्करों को इस्कार्पियों सहित बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब को पकड़ा था ।
पुलिस पूछ ताछ में पकड़े गए आरोपियों ने यह बात स्वीकार की थी कि हम लोग वैनी में स्थित अंग्रेजी की शराब की दुकान से हम लोग शराब खरीदकर बिहार ले जाते है और उस शराब को महंगे दामों में बेचते है जो भी मुनाफा मिलता है हम लोग आधा आधा बांट लेते है ।बिहार पूर्ण शराब बंदी की वजह से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी वैनी, खलियारी की अंग्रेजी की शराब की दुकान से बिहार बेची जा रही है।
सूत्रों की मानी जाय तो रायपुर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, शराब, और पशु तस्करी अनवरत हो रही है आए दिन हो रहे अवैध तस्करी से शासन प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।
सूत्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब गंजा पशु तस्करी के पूरे खेल में रायपुर थाने के एक दीवान की भूमिका अहम बताई जा रही है।
क्षेत्र के युवा बड़ी मात्रा में नशाखोरी के शिकार हो रहे हैं जिसकी मूल वजह अवैध मादक पदार्थों की तस्करी है जिसपर शासन प्रशासन लगाम लगाने में विफल दिख रही है।
इस मामले को लेकर आबकारी इंस्पेक्टर सेलफोन पर वार्ता किया गया तो उनका कहना था कि कोई भी व्यक्ति प्रतिदिन नौ लीटर शराब खरीद सकता है अगर बड़ी मात्रा में शराब बेचने का मामला प्रकाश में आया है तो इसकी जांच की जाएगी।
















Leave a Reply