Advertisement

पांढुरना में कलेक्टर कार्यालय के स्थान परिवर्तन के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मंगलवार को विशाल धरना एवं विरोध प्रदर्शन

पांढुरना में कलेक्टर कार्यालय के स्थान परिवर्तन के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मंगलवार को विशाल धरना एवं विरोध प्रदर्शन

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुरना – कलेक्टर कार्यालय के स्थान परिवर्तन को लेकर कांग्रेस पार्टी आक्रामक मुद्रा पे आ गई है। और अब इसी मुद्दे को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले ही सौसर विधायक ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस विषय में कलेक्टर को ज्ञापन भी प्रस्तुत किया था। इसी कड़ी में अब कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना और विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। जिसका प्रचार प्रसार कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया द्वारा और पॉम्पलेट द्वारा जोर शोर से शुरू है।
पांढुरना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जतन उईके, सौसर विधायक विजय चौरे और पांढुरना विधायक नीलेश उईके ने आगामी 23 सितंबर 2025 को जिले के लोगों से अपील की है कि वे जिला कलेक्टर कार्यालय भवन के स्थान परिवर्तन के मुद्दे पर एकजुट हों और अपने अधिकारों के लिए लड़ें।

क्या है मुद्दा?

कलेक्टर महोदय द्वारा वरुड रोड पर कार्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है, जो कि शहर के मध्य से काफी दूर है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होगी, खासकर सौंसर, सिलवानी, रामाकोना और सावरी मंडल से आने वाले लोगों को लगभग 100 किमी की दूरी तय करनी होगी।

क्यों है विरोध?

– दूरस्थ स्थान: वरुड रोड पर कार्यालय बनाने से लोगों को शहर के मध्य से काफी दूर जाना पड़ेगा। और आने जाने में समय अधिक लगेगा। और गरीब जनता पर आर्थिक बोझ भी पड़ेगा।
– आदिवासी क्षेत्र: नादनवाड़ी, मारुड और बढ़चिचोली क्षेत्र के लोगों के लिए यह निर्णय भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकता है।
– रेलवे क्रासिंग : घंटों जाम की स्थिति। दिन में लगभग 40 बार गेट बंद रहता है।

क्या है कांग्रेस की मांग?

– कलेक्टर कार्यालय का स्थान परिवर्तन: कांग्रेस पार्टी जिले वासियों की सुविधा के लिए कलेक्टर कार्यालय भवन निर्माण स्थान परिवर्तन करने की पुरजोर मांग करेगी। और कलेक्टर कार्यालय ऐसे स्थान पर बनाया जाए जहां आम जनता सहज पहुंच सके।
– लोगों की बात सुनें: कलेक्टर महोदय को लोगों की बात सुननी चाहिए और उनकी परेशानियों को समझना चाहिए।

आंदोलन की तैयारी

– धरना प्रदर्शन: 23 सितंबर को शास्त्री वार्ड जवाहर पार्क स्थल पर जंगी धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
– पार्टी की अपील: कांग्रेस पार्टी ने लोगों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की विनम्र अपील की है और सोशल मीडिया और पॉम्पलेट के माध्यम से प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है।
कांग्रेस पार्टी ने आम जनता से विनम अपील की है कि आइए, हम सभी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ें और कलेक्टर कार्यालय के स्थान परिवर्तन के मुद्दे पर अपनी बात रखें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!