विधायक विजय चौरे ने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र,पत्रकारों के विरुद्ध अशोभनीय शब्दों के प्रयोग करने वाले सभी दोषियों पर तत्काल निष्पक्ष कार्यवाही की मांग
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुर्णा – सौंसर विधायक विजय चौरे द्वारा सौसर क्षेत्र के पत्रकारों पर भाजपा नेताओ द्वारा किए गए अशोभनीय शब्दों के प्रयोग एवं पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला पांढुरना को पत्र लिखा हैं।
पत्र में श्री चौरे ने कहा कि हमारा सौसर क्षेत्र शांतिप्रिय क्षेत्र कहलाता था परंतु विगत कुछ 15 वर्षों में सट्टा माफिया,भू-माफिया,रेत माफिया एवं शराब माफियाओं और सत्ताधीश नेताओ के संरक्षण से क्षेत्र का माहौल पूर्णतः बिगड़ चुका है।
इस पत्र के माध्यम से आपका ध्यान पत्रकारों की सुरक्षा और उनकी स्वतंत्रतापूर्वक पत्रकारिता हेतु बढ़ती हुई चुनौतियों की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। भारत में पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता हैं और आए दिन सौसर क्षेत्र के पत्रकारों पर भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं नेताओ द्वारा अभद्र,अशोभनिय भाषा के प्रयोग तथा झूठे आरोप लगाएं जा रहे है जो कि अत्यंत निंदनीय एवं गंभीर चिंता का विषय है।
भाजपा नेताओ के इस प्रकार की अशोभनिय टिप्पणीयो के कारणवंश दिनांक 15 सितंबर 2025 को सौसर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को संघठित होकर थाना सौसर का घेराव करना पड़ा। जब सहन करने की सीमा समाप्त हो जाती है तब ऐसे ही कदम उठाए जाते है। पत्रकारों के समक्ष थाना घेराव करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प भी नही था।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों द्वारा सौसर क्षेत्र की विभिन्न घटनाओं जैसे अन्याय,अत्याचार,अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों को स्वतंत्रतापूर्वक उजागर करने का कार्य किया जाता है परंतु इस प्रकार की टिप्पणियों से सौसर क्षेत्र के समस्त पत्रकार साथियों की भावनाएं आहत हुई है तथा सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथियों में कड़ा रोष व्याप्त है।
इस प्रकार की अनैतिकतापूर्ण गतिविधियों के चलते पत्रकार स्वतंत्र रूप से पत्रकारिता नही कर पा रहे है ऐसे टिप्पणी करने वालो से पत्रकारों को खतरा हैं। पत्रकारों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हुआ है यह न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु खतरा है बल्कि यह स्वतंत्र पत्रकारिता और लोकतंत्र के लिए भी एक बड़ा खतरा है।
विधायक श्री चौरे द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को इस मामले को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेकर सौसर क्षेत्र के समस्त पत्रकारों के विरुद्ध अशोभनीय शब्दों के प्रयोग करने वाले सभी दोषियों पर तत्काल कड़ी से कड़ी निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।















Leave a Reply