उमंग की उड़ान: बड़चिचोली में मनाया गया उमंग दिवस
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुरना – जिले के ग्राम बढ़चिचोली स्थित शा ऊ मा विद्यालय में मध्य प्रदेश शिक्षण संस्थान के आदेशानुसार शुक्रवार को उमंग दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं के जीवन में कौशल के माध्यम से सशक्त नागरिक बनकर सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है।
उमंग दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें प्राचार्य रविन्द्र गड़करी के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम प्रभारी जी भी वानखेड़े सर ने बताया कि इस अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध एवं कहानी लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए छात्र छात्राओं को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य रविंद्र गड़करी के साथ ही विद्यालय के शिक्षक कमलाकर लवाले, श्री किनकर, श्री तहकीत, श्री बावने, श्री निकोसे एवं समस्त शाला स्टाफ उपस्थित रहा।
उमंग की भावना
उमंग दिवस के आयोजन ने छात्रों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। इस कार्यक्रम ने छात्रों को अपने कौशल को विकसित करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षकों की भूमिका
शिक्षकों ने उमंग दिवस के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया और उनकी प्रतिभा को निखारने में मदद की।
















Leave a Reply