अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट
सत्यार्थ न्यूज़ वाराणसी
वाराणसी – ज़ब रक्षक ही बन जाये भक्षक अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीज की मौत के बाद अपेक्स हॉस्पिटल में हंगामा – परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी जम कर किया बवाल
वाराणसी के अपेक्स हॉस्पिटल में सोमवार को हंगामे का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार नाथुपुर निवासी आनंद पटेल के साले का दो दिन पहले सड़क हादसे में हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें इलाज के लिए अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान मरीज को अचानक सीसीयू में शिफ्ट किया गया और सोमवार को मृत घोषित कर दिया गया। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।घटना की जानकारी मिलते ही देखते-देखते अस्पताल परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचकर सुरक्षा बढ़ा दी है।अस्पताल प्रशासन और पुलिस दोनों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

















Leave a Reply