न्यूज रिपोर्टर :- प्रदीप खरे
स्थान – शिवपुरी
शिवपुरी में आदर्श आचार संहिता लागू, शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट पर 7 मई को होगा मतदान
जनता से मतदान के दिन वोट करने की अपील ….
शिवपुरी। आज शाम 4 बजे से लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। आदर्श आचार संहिता प्रभावी के बाद कलेक्टर शिवपुरी रविंद्र चौधरी ने कलेक्टर सभाकक्ष में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की। इस प्रेस वार्ता में कलेक्टर शिवपुरी ने शिवपुरी जिले के जिले में मतदाताओं ओर पोलिंग बूथ सहित चुनाव की तैयारी के विषय में पत्रकारों को जानकारी प्रदान की। वही आदर्श आचार संहिता में जहां नेताओं के बैनर पोस्टर और पार्टियों के झंडे उतरने लगे है। वही कलेक्टर आदर्श आचार संहिता में सबसे पहले कलेक्टर शिवपुरी ने कलेक्टर शिवपुरी के नाम से अधिकृत फेसबुक पेज पर लगी डीपी से अपना फोटो हटाते हुए मध्यप्रदेश की अशोक चिन्ह वाली डीपी लगा दी।
शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट पर 7 मई को होगा मतदान
शिवपुरी जिले की शिवपुरी,कोलारस ओर पिछोर विधानसभा के वोटर इस लोकसभा मेें मतदान करेगे। शिवपुरी-गुना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में तीन जिले शिवपुरी गुना ओर अशोकनगर की 8 विधानसभा क्रमंश शिवपुरी,पिछोर कोलारस,गुना बामौरी,अशोकनगर चंदेरी और मुगावली आती है। इस लोकसभा मे 1886609 मतदाता संख्या है,जिसमे पुरूषो की संख्या 975778 है वही महिला की संख्या 910783 है और 48 मतदाता थर्ड जेंडर के रूप में दर्ज है।
शिवपुरी जिले मे 136654 पुरूष मतदाता की संख्या है वही महिला मतदाताओ की संख्या 125152 है वही 10 वोटर की संख्या अन्य में दर्ज है इस प्रकार शिवपुरी विधानसभा का 261816 मतदाता इस लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेगें।
पिछोर विधानसभा में 141424 मतदाता पुरूष है वही 127805 मतदाताओ की संख्या महिलाओ की है वही थर्ड जेंडर मतो की संख्या 01 है। टोटल मतदाओ की संख्या 269230 है।
कोलारस विधानसभा में 133897 पुरूष और 120769 मतदाता महिला ओर 8 वोटर थर्ड जेंडर है। टोटल मतदाताओ की संख्या 254674 है।
इस लोकसभा चुनाव में शिवपुरी विधानसभा में 294 मतदान बूथ बनाए जाएंगे,जिसमे 111 बूथो को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है वही 176 मतदान केंद्र कैमरे की निगरानी में रखे जाऐगे। वही चुनाव की निष्पक्षता को लिए 04 चेकिंग नाके लगाए जाऐगे।
इसी प्रकार पिछोर विधानसभा में 297 मतदान बूथ बनाए जाएंगे,जिसमे 151 बूथो को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है वही 173 मतदान केन्द्र कैमरे की निगरानी में रखे जाऐगे। वही चुनाव की निष्पक्षता को लिए 04 चेकिंग नाके लगाए जाऐगे।
वही कोलारस विधानसभा में 288 मतदान बूथ बनाए जाएंगे,जिसमे 61 बूथों को क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में रखा गया है वही 172 मतदान केन्द्र कैमरे की निगरानी में रखे जाऐगे। वही चुनाव की निष्पक्षता को लिए 03 चेकिंग नाके लगाए जाऐगे।
















Leave a Reply