Advertisement

सौंसर क्षेत्र में अधूरी और खराब सड़कों को लेकर शिकायत, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग

सौंसर क्षेत्र में अधूरी और खराब सड़कों को लेकर शिकायत, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुरना – सौसर
प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सौंसर विधानसभा क्षेत्र में बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल उठते नजर आ रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन द्वारा महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सड़क योजना कार्यालय, ज़िला कलेक्टर महोदय पांढुर्ना को एक शिकायत पत्र सौंपा गया, जिसमें क्षेत्र में अधूरे पड़े कार्य, टूटे हुए पुल और खराब सड़कों की सूची सहित शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

पत्र में कहा गया है कि यदि ठेकेदार दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही संबंधित शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई हो। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिन के भीतर कोई कदम नहीं उठाया गया तो संबंधित कार्यों की जनमानस द्वारा शिकायत की जाएगी और विरोध प्रदर्शन भी किया जा सकता है।

मुख्य शिकायतें इस प्रकार हैं:

1. ग्राम आमला व जोबनी खापा मार्ग पर पुलिया निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे बरसात में ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।2. ग्राम सतनूर से सावंगा मार्ग की सड़क पूरी तरह से खराब हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में कठिनाई हो रही है।

3. ग्राम देवी, बडोसा, राघादेवी मार्ग पर 24 साल पुराना जर्जर पुलिया है, जो अब बहुत छोटा पड़ चुका है। यहां 20 गांवों का संपर्क टूट रहा है।

4. ग्राम ढोकडोह से छिन्देवानी वाया धोड़ा बोरगांव तक 6 किलोमीटर सड़क की सख्त जरूरत बताई गई है।

संगठन ने सरकार से मांग की है कि शीघ्र इन मुद्दों पर कार्यवाही कर जनता को राहत दी जाए, अन्यथा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!