आर.टी.ओ. के नाम पर अवैध वसूली पर भड़का संगठन, पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पांढुर्ना- भ्रष्टाचार मुक्त मध्यप्रदेश अभियान संगठन* ने जिले में आर.टी.ओ. के नाम पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने आरोप लगाया कि सावनेर मार्ग पर स्थित ग्राम सातनूर से लेकर छिंदवाड़ा-सावनेर मार्ग और महाराष्ट्र बॉर्डर तक कई वर्षों से कुछ तत्वों द्वारा ग्रामीणों, किसानों और व्यापारियों से जबरन वसूली की जा रही है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि रामाकोना, बोरगाव पाटनसावंगी, नागपुर जैसे क्षेत्रों में आर.टी.ओ. के नाम पर टू हिलर, चार चक्का गाडीया ट्रकों और ट्रैक्टरों को रोका जाता है और पैसा वसूला जाता है, जिससे आम जनता परेशान है। इस कार्य में संलिप्त सेंगर व संजू नामक व्यक्ति पर विशेष रूप से गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों पर त्वरित कार्यवाही की जाए और उन्हें जेल भेजा जाए। संगठन के अनुसार, यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज ठाकरे, दिनेश लाडसे, कैलाश ठाकरे बंडू बेन्डे, अल्केश बागडे, शशिकांत खंडाईत अमन मालविय, तुषार विरखरे, वैभव, नीलेश गजभिये, विकास धोतरे,
ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री को भी प्रेषित की गई है।
















Leave a Reply