Advertisement

लोकसभा वाराणसी और आसपास के जिलों में कब-कब होंगे चुनाव, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी

http://satyarath.com/

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज
वाराणसी 16.03.2024
लोकसभा चुनाव की तैयारिया जोरो शोरो पर जाने कब होगा चुनाव वाराणसी तथा आस पास जिलों में

लोकसभा वाराणसी और आसपास के जिलों में कब-कब होंगे चुनाव, यहां पढ़ें- पूरी जानकारी
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। अंतिम व सातवें चरण में वाराणसी व मिर्जापुर में चुनाव कराए जाएंगे। वाराणसी से पीएम मोदी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।

लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। 19 अप्रैल से मतदान शुरू होंगे, जो एक जून तक चलेंगे। तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण का और 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग होगी। 20 मई को 5वें चरण की वोटिंग होगी। 25 मई को 6वें चरण की वोटिंग होगी। 1 जून को 7वें चरण के लिए वोटिंग होगी। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। बता दें कि हाई प्रोफाइल सीट होने के चलते वाराणसी लोकसभी सीट पर पूरे देश की नजर टिकी है। यहां से भाजपा ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है। वाराणसी के साथ ही आजमगढ़, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र, चंदौली और मऊ में चुनाव की तारीखों का कार्यक्रम कुछ इस तरह होगा।

कब कहां होगी वोटिंग
लोकसभा सीट चरण चुनाव की तारीख
वाराणसी सातवां 1 जून
मिर्जापुर सातवां 1 जून
राबर्ट्सगंज सातवां 1 जून
चंदौली सातवां 1 जून
गाजीपुर सातवां 1 जून
बलिया सातवां 1 जून
घोसी सातवां 1 जून
जौनपुर छठवां 25 मई
आजमगढ़ छठवां 25 मई
लालगंज छठवां 25 मई
भदोही छठवां 25 मई
मछलीशहर छठवां 25 मई

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!