Advertisement

सोनभद्र – रामगढ़ में “पंचतत्व को समर्पित कवि सम्मेलन” का आयोजन 31 अगस्त को

 

 

रामगढ़ में “पंचतत्व को समर्पित कवि सम्मेलन” का आयोजन 31 अगस्त को

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

रामगढ़ (सोनभद्र)। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, रामगढ़ में “पंचतत्व को समर्पित कवि सम्मेलन” का आयोजन दोपहर दो बजे से प्रकृति,पर्यावरण संरक्षण के नायक ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे के नेतृत्व में किया जायेगा।

 

यह आयोजन प्रकृति एवं पंचतत्व की रक्षा हेतु संकल्प के साथ साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इसमें जनपद सोनभद्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुके कई प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं से वातावरण को सरस करेंगे।

 

मुख्य आमंत्रित अतिथि एवं कवि:

श्री अजय शेखर जी (अध्यक्षता) रामनाथ शिवेन्द्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, भोलानाथ मिश्र, ईश्वर वीरागी , डा. रचना तिवारी, शायर अब्दुल हई, शारिक मखदूम फूलपुरी (प्रयागराज), प्रदुम्न त्रिपाठी, अशोक तिवारी, राकेश शरण मिश्र, कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, प्रभात सिंह चंदेल, अलका केसरी, दिवाकर दिवेदी ‘मेघ’, सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’, दिलीप सिंह दीपक, दयानंद दयालू एवं विवेक चतुर्वेदी सहित कई कवि-साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।

 

गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट का यह प्रयास साहित्य, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक पहल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!