*थाना मानव तस्करी रोधी (AHT), जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाईन सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया बाल विवाह, मानव तस्करी रोकथाम जागरुकता अभियान-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

जिलाधिकारी सोनभद्र, श्री बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल विवाह, मानव तस्करी के रोकथाम व जागरुकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.08.2025 को थाना मानव तस्करी रोधी (AHT), जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाईन सोनभद्र की संयुक्त टीम द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित दंडइत बाबा मंदिर परिसर में बाल विवाह एवं मानव तस्करी के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। AHT प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र यादव के द्वारा बताया कि मानव तस्करी व बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित होता है, बाल विवाह में बालिका कम उम्र में मां बनने से उनके जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। जिला बाल संरक्षण ईकाई से गायत्री दुबे व चाइल्ड हेल्पलाइन से मुकेश कुमार सिंह ने लोगों को मानव तस्करी और बाल विवाह के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को मानव तस्करी और बाल विवाह के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
इस अभियान में थाना AHT प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी पंकज कुमार, जिला बाल संरक्षण ईकाई से गायत्री दुबे व चाइल्ड हेल्पलाइन से परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह उपस्थित रहे ।
















Leave a Reply