Advertisement

एसडीएम पुरवा ने किया असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

संवाददाता:- करनेश सिंह चौहान पुरवा उन्नाव

एसडीएम पुरवा ने किया असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

देर रात निरीक्षण में डॉक्टर और स्टाफ अनुपस्थित मिले पाई गई घोर अनिमिताएं

पुरवा उन्नाव:- देर रात एसडीएम पुरवा प्रमेश श्रीवास्तव के द्वारा असोहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया,एसडीएम और नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी रात करीब 10:30 पर असोहा सी एच सी पहुचें, एसडीएम के अस्पताल पहुंचने पर 15 से 20 मिनट तक वहां कोई नहीं मिला,अस्पताल के दरवाजे बंद पाए गए,जैसे ही अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ को पता चला कि एसडीएम निरीक्षण करने आए हैं,तो फिर आनन फानन डॉक्टर अरविंद चंद्र, प्रताप दुबे फार्मेसटरी, राहुल सिंह वार्ड बॉय,मुनेंद्र लाल सफाई कर्मचारी,कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचे,एसडीएम द्वारा ड्यूटी रोस्टर मांगने पर नहीं मिला,जिससे यह मालूम हो सके कि कौन उपस्थित है, और कौन अनुपस्थित है,जब एसडीएम द्वारा महिला स्टाफ की जानकारी ली गई, तो अचानक एक एनम रीता अपने आवास से आई,एसडीएम द्वारा जब एनम से महिला कर्मचारियों का रजिस्टर मांगा गया तो,वह बोली सुबह मिल जाएगा,

वही अधीक्षक लखनऊ में थे, वह भी ड्यूटी रजिस्टर नहीं दे पाए,एसडीएम के सी एच सी पहुंचने पर अस्पताल के सभी कमरे बंद पाए गए,पूछने पर डॉक्टर अरविंद द्वारा बताया गया कि कमरों में बेड व्यवस्थाएं नहीं है, जिसके कारण कमरे बंद हैं,वहीं अस्पताल में लाइट की भी व्यवस्था नहीं पाई गई,जनरेटर में डीजल भी नहीं था,एसडीएम परमेश श्रीवास्तव के मुताबिक अस्पताल की स्थितियां संतोष जनक नहीं थी,जहां घोर अवस्थाएं पाई गई,एसडीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल के स्टाफ व डॉक्टरों में हड़कंप मच गया,वहीं एसडीएम द्वारा बताया गया कि औचक निरीक्षण में घोर अनियमिताएं पाई गई हैं,जिसके लिए,डॉक्टर और संबंधित स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसको लेकर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव को कार्रवाई हेतु पत्र भी भेजा जाएगा!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!