आर्यावर्त बैंक की बकाया धनराशि जमा ना होने पर किसानों के खिलाफ कुर्की आदेश
बंटी कुरैशी संवाददाता सत्यार्थ न्यूज

फतेहपुर सीकरी । उपजिला अधिकारी किरावली के निर्देशानुसार कस्बा की संतोष नगर स्थिति आर्यावर्त बैंक शाखा ने बैंक में अधोलिखित भू राजस्व की राशि को जमा करने में असफल हुए किसानों के खिलाफ कुर्की आदेश जारी किए हैं ,
आर्यावर्त बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा पत्र जारी कर बताया गया है कि उप जिलाधिकारी किरावली आदेश अनुसार ग्राम डाबर निवासी किसान अरुण कुमार पुत्र हनुमान दास पर बैंक का 12,56,000 लाख ,उर्मिला देवी पत्नी हर प्रसाद निवासी ग्राम नगला सराय 3,40,755, हर प्रसाद पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम नगला सराय 5,42,203, उर्मिला पत्नी अशोक कुमार , हरगोपाल ,योगेश ,ओमवीर पुत्र गण अशोक कुमार निवासी ग्राम डाबर फतेहपुर सीकरी पर 14,85,193 रुपए बैंक का बकाया राशि है ,बैंक की बकाया धनराशि को जमा नहीं करने पर बैंक द्वारावउक्त जमीन को बैंक द्वारा कुर्क किया गया है ।
बैंक द्वारा कुर्की आदेश जारी होने से किसानों में खलबली मची है ।

















Leave a Reply