Advertisement

सोनभद्र -बाढ़ के पानी से हजारों एकड़ फसल हो सकती है बर्बाद।

बाढ़ के पानी से हजारों एकड़ फसल हो सकती है बर्बाद।

 

किसान नेता गिरीश पाण्डेय ने रिट्ठी बांध खोलने की मांग किया।

 

सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

किसानों की आवाज उठाने वाले संगठन पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों की फ़सल का जायजा लिया।

गिरीश पाण्डेय ने बताया कि हिन्दुआरी से घोरावल को जाने वाली बेलन नदी के आसपास सीमांत गांव देउरा, कन्हौरा, कतवरियां, जमसोकर, कसयां कला, कसयां खुर्द, नरैना, उमरी, गजना सहित लगभग सैकड़ों गांवों में सौ-सौ दो-दो सौ एकड़ फसल में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। कुछ गांवों में तो फ़सल पूर्ण रूप से डूबी हुई है। जिससे फ़सल पूर्ण रूप से बर्बाद होने की संभावना देखते हुए किसानों में भारी चिंता का माहौल है।

गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र का इस ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए बेलन नदी पर बने रिट्ठी बांध से पानी आवश्यतानुसार छोड़ने की मांग किया है। ताकि बाढ़ से बर्बाद हो रही फसलों को बचाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!