Advertisement

कोतवाली कादीपुर जनपद सुलतानपुर द्वारा 02 नफर वांछित चोर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

कोतवाली कादीपुर जनपद सुलतानपुर द्वारा 02 नफर वांछित चोर गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

रिपोर्टर मोहम्मद सेबू

 कादीपुर जनपद सुलतानपुर


श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के निर्देशन में दिनांक 24.08.2025 को उ0नि0 आनन्द वाजपेयी मय हमराह हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह व का0 शिवम तिवारी व का0 धर्मेन्द्र सिंह के देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग विवेचना व तलाश नामित वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित चोर अभियुक्तगण उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा चोरी की बकरी बरामद की गयी । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 456/2025 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस पूर्व से पंजीकृत है । अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र राम अवध विश्वकर्मा निवासी बैतीकला थाना चांदा सुलतानपुर उम्र 26 वर्ष
2. रोहित तिवारी पुत्र विजय नारायण तिवारी निवासी शेषपुर थाना चांदा सुलतानपुर उम्र करीब 20 वर्ष

पुलिस टीम –
1. प्र0नि0 श्याम सुन्दर
2. उ0नि0 आनन्द वाजपेयी
3. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह
4. का0 शिवम तिवारी
5. का0 धर्मेन्द्र सिंह

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!