Advertisement

वाराणसी : बनारस अयोध्या वंदे भारत में काशी-अयोध्या के बीच सीटें फुल,

www.satyarath.com

रिपोर्टर अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज

वाराणसी

दिनांक 16.03.2024

 

बनारस अयोध्या वंदे भारत में काशी-अयोध्या के बीच सीटें फुल,

18 मार्च को चलेगी ट्रेन…

satyarath.com

वाराणसीट्रेन संख्या 22345 पटना-लखनऊ वंदे भारत में पहले दिन 18 मार्च को काशी से अयोध्या के बीच सीटें फुल हो गई हैं। दोनों श्रेणियों में वेटिंग टिकट मिल रही है, लेकिन 19 मार्च से ट्रेन में पर्याप्त सीटें उपलब्ध हैं। वंदे भारत से काशी से अयोध्या के बीच का सफर महज 2 घंटे 50 मिनट में पूरा हो जाएगा। नई वंदे भारत में काशी से अयोध्या के बीच चेयरकार का किराया 870 रुपये और ए०सी० में 1495 रुपये का टिकट है।

रेल अधिकारियों के अनुसार पहले दिन चेयरकार और एग्जिक्यूटिव क्लास में वेटिंग चल रही है। वंदे भारत सुबह 6.05 बजे पटना स्टेशन से रवाना होगी, जो आरा, बक्सर होते हुए सुबह 8.40 बजे पीडीडीयू जंक्शन और 9.40 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन दोपहर 12.15 बजे अयोध्या धाम और 2.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 22346 वंदे भारत लखनऊ के गोमती नगर से 3.20 बजे लखनऊ से चलेगी और रात 8 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!