Advertisement

गाडरवारा-एसडीएम के माध्यम से चोरसिया समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

http://satyarath.com/

अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़

एसडीएम के माध्यम से चोरसिया समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

पबई जिला पन्ना चौरसिया समाज के साथ घटित अमानवीय घटना की न्यायिक जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने मांग की

गाडरवारा l अनुविभागी दंडाधिकारी के द्वारा मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम चौरसिया समाज गाडरवारा चीचली बारहाबड़ा द्वारा ज्ञापन सोपा गया है l ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय मंत्री ग राजू चौरसिया दीपक चौरसिया अरविंद चौरसिया आजाद चौरसिया पीतम चौरसिया चीचली से संतोष चौरसिया प्रदेश उपाध्यक्ष चौरसिया समाज अमन चौरसिया हरि चौरसिया मोनू चौरसिया वारहा बड़ा से जनपद सदस्य मनोज चौरसिया प्रदेश मंत्री चौरसिया समाज चंचल चौरसिया गोलू चौरसिय शैलेंद्र चौरसिया ब्रह्मांड घाट से नरेंद्र चौरसिया मध्य प्रदेश चौरसिया समाज के प्रदेशमंत्री तेंदूखेड़ा ब्रह्मांड घाट से शासकीय अधिमान्य पत्रकार एवं भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया आदि ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया इसके पहले भी नरसिंहपुर जिला मुख्यालय मैं कलेक्टर मैडम तेंदूखेड़ा एसडीएम के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जा चुका है ज्ञापन मैं उल्लेख किया गया है कि पुलिस की बर्बरता गुंडागर्दी आतंक रंगदारी पूर्वक पवई जिला पन्ना के चौरसिया परिवार की महिलाओ, पुरुषो व बच्चे बच्चियों और वुजुर्गो के ऊपर 22 फरवरी 2024 को घटित घटना के खिलाफ सोपा गया । नरसिंहपुर तेंदूखेड़ा के बाद अब गड़वाड़ा में दिया ज्ञापन दिया गया 15 मार्च को मैहर में ज्ञापन सोपा गया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा गौरव चौरसिया विक्की भैया के मार्गदर्शन में यह ज्ञापन पूरे मध्य प्रदेश में दिया जा रहा है इस घटना के बारे में ज्ञापन मैं उल्लेख किया गया कि पवई जिला पन्ना के वार्ड क्रमांक 13 चौरसिया मोहल्ला में भगवान दीन जयराम पृथ्वीराज धनीराम चौरसिया आदि प्रतिष्ठित परिवार निवास करते हैं। दिनांक 22 फरवरी 2024 की रात्रि लगभग 12:00 बजे पवई थाना प्रभारी स्टाफ के साथ अंदर आए दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और परिवार के सदस्यों महिला पुरुष यहां तक की बच्चियों को भी बुरी तरह मारा पीटा बर्बरता पूर्वक मारपीट करते हुए थाने ले गए वहां भी पुलिस कीक रंगदारी आतंक गुंडागर्दी का यह परिवार। बुरी तरीके से प्रताड़ित हुआ है 3 सप्ताह बाद तक कोई सार्थक न्याय नहीं मिल सका इसलिए इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाती है अपराधियों पर आपराधिक मामला दर्ज हो और इस घटना की जांच न्यायक मजिस्ट्रेट से जांच कराई जाए ताकि चौरसिया समाज पिछड़ा वर्ग के ऊपर हुआ प्राण घातक हमले और अत्याचार से न्याय मिल सके और चौरसिया समाज को न्याय की जो उम्मीद है पूरी हो सके l

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!