Advertisement

उन्नाव में युवती ने पंखे से लटककर दी जान

सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव में युवती ने पंखे से लटककर दी जान

23 वर्षीय दिव्या ने सुबह के समय अपने कमरे में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव:-उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के लंगरपुर गांव में एक दुखद घटना सामने आई। राजबहादुर की 23 वर्षीय पुत्री दिव्या ने सुबह के समय अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव मोर्चरी हाउस भेज दिया।

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले की पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!