पांढुर्णा जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह और उमंग से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड ने कार्यकताओं की उपस्थिति में किया ध्वजारोहण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर जिला भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को नमन किया गया और देश के शहीदों को याद किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ ने जिले की समस्त जनता जनार्दन को एवं पार्टी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि:- यह आजादी बहुत कीमती है , अनेकों नायकों ने इसके लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया,,अनेकों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया तब जाकर हमें गुलामी की जंजीरों से आजादी मिली।।

आज के दिन हमें उन बलिदानी उन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।।उनके जीवन चरित्र व उनके आजादी के कठिन संघर्षों को जानना समझना चाहिए और देशहित मे सच्चे नागरिक का कर्त्तव्य का पालन करना चाहिए राष्ट्रके लिए कुछ करने में सदैव तत्पर रहना चाहिए।।
इस तिरंगे के मान सम्मान के लिए देश की एकता अखंडता के लिए हम सभी को काम करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में उपस्थित

पूर्व शिक्षा मंत्री नाना भाऊ मोहोड, पूर्व जिला अध्यक्ष वैशाली महाले, उमेश कडवे,प्रीतम राउत,उज्जवल सिंह, चौहान राजेन्द्र भक्ते, रवीन्द्र बावनकर यादवराव डोबलें मोरेश्वर मर्सकोले,शैलेश भाई शाह रिकब बाफना लोचन ख़वसे कमलेश राठौर,राजू रेवतकर, कृष्ण कुमार डोबले,मंडल अध्यक्ष प्रकाश छगानी, मंडल अध्यक्ष बाल्या ठाकरे,मदन साहू, सीताराम कोरडे पंकज नाइक उमेश उरकडे सोमेश्वर लोनकर, उत्तम झा, प्रभाकर घोड़े महेंद्र घोड़े संभा जी कडवे कमलेश उईके सतीश बाम्बल , दशरथ संभारे,चिंतामन खुरसंगे,दुर्गेश उइके बाबा पालीवाल प्रदीप जुनूनकर, गोविंद अग्रवाल, विष्णु लेंडे देवेन्द्र बाबल नितिन बेहुने,संजय बोडखे,किशोर गायकवाड़ राहुल टोंपे प्रदीप कामदार अशोक उतकर महेश साहू नरेंद रावल महिला मोर्चा से हर्षा बत्रा गंगाबाई नासरे शकुन बालपांडे क्रांति ढोढी संगीता घाघरे भवानीजी रावल सिंधु डाबरे प्रेरणा धुर्वे सारिका घाटोंडे कल्पना वघाले सोनू दीदी परिहार आदि ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थिति रहे।

















Leave a Reply