भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ निकाली तिरंगा रैली ,नान्दनवाडी से सिराठा मे समापन हुआ
ब्यूरो चीफ धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

पाॅढुरणा -, नान्दनवाडी –
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिला पाॅढुरणा के नान्दनवाडी मंडल मे मंडल अध्यक्ष के मार्गदर्शन में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेतागण के तत्वावधान में आयोजित रैली में नांदनवाडी मंडल के विभिन्न ग्रामो में रैली का भ्रमण हुआ । मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर यहां नान्दनवाडी से रवाना किया। इसके बाद यह तिरंगा यात्रा हेटी, अम्बाडा, गायखोरी, नान्दनवाडी, टेमनी होते हुए सिराठा पहुंची। कार्यकर्ताओं में तिरंगा रैली को लेकर विशेष जोश रहा। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से राष्ट्रभक्ति का विशेष वातावरण निर्मित हुआ। सबसे अहम बात यह है कि इस रैली का समापन सिराठा में एक विशेष स्थल पर हुआ। तिरंगा रैली में मंडल अध्यक्ष कृष्णा सरयाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह जी चौहान, भाजयुवामो मंडल अध्यक्ष नितेश अन्नु कामडी, महामंत्री भोजराज डोंगरे, शर्मा तुमडाम, संयोजक पूर्व महामंत्री सीताराम कोरडे, दिनेश ईरपाची, कमलेश उईके जनपद पंचायत सदस्य नान्दनवाडी, जिला कार्यालय मंत्री कमलेश राठौर, सुरजलाल जैस्वाल, सहसंयोजक जिला पंचायत सदस्य ललिता कुमरे, जनपद पंचायत सदस्य अरुणा ऊईके, सुगन्धा बाईं धुर्वे, मंडल उपाध्यक्ष कांति बाईं ढोन्डी, चन्द्र किशोर कवडेती, सम्भाजी उईके, धर्मराज सरियाम, रामचन्द्र ढोके, बब्लु ईवनाती, बलवंत इवनाती, मंडल

मंत्री महेश लोनकर सोशल मीडिया प्रभारी विशाल आहाके मंगेश हुनकर विशाल साहू पूर्व कोषाध्यक्ष सूरज जयस्वाल कमल नायक धनंजय खारटे दिलीप जैस्वाल राजेश कवडेती समस्त जेष्ट् श्रेष्ठ कार्यकर्ता गन उपस्थित रहे।

















Leave a Reply