Advertisement

शास.उच्च. माध्य. विद्यालय, बड़ चिचोली मे साईकल वितरण एवं वृक्षारोपण

शास.उच्च. माध्य. विद्यालय, बड़ चिचोली मे साईकल वितरण एवं वृक्षारोपण

ब्यूरो चीफ धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

ग्राम बड़ चिचोली के शास. उ. मा. विद्यालय मे शासन की साइकिल वितरण योजना से 28 साईंकीलों का वितरण किया गया। साईकल पाकर छात्र छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। बच्चों ने बताया कि अब हमे शाला आने जाने में समय कम लगेगा,जिससे हमें अध्ययन के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा । और दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र छात्राओं को और पालकों को आर्थिक क्षति भी नहीं होगी।
साईकिल वितरण मे जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सुनंदा डोंगरे, सरपंच श्रीमती भारती सेंडे एवं प्राचार्य श्री रविंद्र गडकरी सर ने बच्चों को तिलक लगा कर आशीर्वाद प्रदान किया।


इसके साथ ही इको क्लब के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम थीम पर विद्यालय मे वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावा विद्यालय मे आई टी एवं ब्यूटी विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी आयोजित की गई थी
जिसको सभी अथिति गणों द्वारा सहारा गया।
उक्त कार्यक्रम मे विद्यालय के शिक्षक श्री कमलाकार लवाले, श्री जी. बी. वानखेड़े, श्री प्रवीण हजारे, श्री कैलाश कसलिकर, श्रीमती रागसे मैडम, श्री अमोल निकोसे उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!