जिला संवाददाता विमल गुप्ता
जनपद कानपुर देहात
माती मुख्यालय
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार एवं जेलर डॉक्टर विजय कुमार पांडेय ,डिप्टी जेलर डॉक्टर राजेश कुमार का तिलक करके बांधी राखी

बहनों के द्वारा दिए गए संदेश से प्रभावित बंदियो ने अपनी बुरी आदतों को छोड़कर भविष्य में पुनः अपराध न करने की ली शपथ
सत्यार्थ न्यूज कानपुर देहात। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के नामित सचिव/माननीय अपर जिला जज, श्री हिमांशु कुमार की उपस्थिति में ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माती, पुखरॉया, कानपुर देहात की राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी ममता दीदी, कोमल ‘बहन, ललिता बहन, पूजा बहन, मीना बहन, सुनीता बहन एवं बह्मा कुमार अनुराग भाई, रामकरन एवं अभिनव भाई ने जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन मे ममता दीदी ने जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों को नैतिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रसन्न एवं स्वस्थ रहने हेतु अपराध न करना व बुरी आदतों को छोड़कर मनुष्य अपने जीवन में कैसे परिवर्तन ला सकता है आदि तर्कों एवं मानव जीवन की महत्वता को परिभाषित किया। इसके उपरान्त ममता दीदी एवं अन्य सदस्यों ने जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों को रोली, टीका आदि लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी, तथा मिठाई, बूंदी आदि खिलाकर आर्शीवाद दिया । इस कार्यक्रम के दौरान सभी बन्दी प्रसनचित्त व भाव विभोर हो गये तथा बंदियों द्वारा बुरी आदतों को छोड़कर भविष्य में पुनः अपराध न करने की प्रतिज्ञा ली गयी। वहीं ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने डीएलएसए कानपुर देहात के नामित सचिव/माननीय अपर जिला जज श्री हिमांशु कुमार सिंह , एवं जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर डॉ विजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर डॉक्टर राजेश कुमार सहित कारागार के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माथे पर तिलक करके हाथों की कलाई में राखी बांधकर मिठाई खिलाते हुए उपरोक्त अधिकारियों के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर जिला कारागार अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा ने ब्रह्या कुमारी सेवा संस्थान की ममता दीदी व अन्य सदस्यों को हृदय की गहरायी से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जेलर डॉक्टर विजय कुमार पांडेय ,डिप्टी जेलर डॉ राजेश कुमार, सुश्री विजयलक्ष्मी,इजहार अहमद , एवं जिलाकारागार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
















Leave a Reply