सुधान्शू गोस्वामी
दतिया। वर्ष 2019 से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
दतिया। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र मिश्रा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी दतिया धीरेन्द्र मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 29/2019 में स्थाई वारंटी खुन्ना उर्फ रबि उर्फ पुश्र धुन धुन खा धुन्ना खां उम्र 45 निवासी खटीको का पटला दतिया को मुखबिर की सूचना पर से किला चौक दतिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जायेगा। ज्ञात हो कि उक्त वारंटी कई वर्ष से फरार चल रहा था। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में कोतवाली थाना प्रभारी धीरेन्द्र मिश्रा, उ.नि. मुनिम सिह, स.उ.नि शियाराम शाक्य, स.उ.नि. हाकिम शाक्वार, प्रधान आर. नीरज भदकारिया. प्रधान आरक्षक ग्यानेंद्र शर्मा. शिब गोविन्द चोबे, प्रधान आर भूपेंद्र राजावत, प्र.आर. विजय गिरि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


















Leave a Reply