*कुशल प्रशासनिक कार्यों के लिए सम्मानित किए गए बीईओ विश्वजीत कुमार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र – आकांक्षी जिला सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत आज विवेकानंद प्रेक्षा गृह सोनभद्र में एक विशेष कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार को म्योरपुर ब्लॉक में रहते हुए उनके कुशल प्रशासनिक कार्यों के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे एवं जिले की मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार तेज तर्रार एवं कुशल निर्णय के लिए जाने जाते हैं। म्योरपुर में रहते हुए उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किया गया जिससे सरकार के मंशानुरूप म्योरपुर ब्लॉक निपुण ब्लॉक घोषित हुआ। वर्तमान में कोन ब्लॉक में भी ये लगातार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं यही नहीं इनके द्वारा गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को चिन्हित कर उन्हें बंद कराने के साथ साथ लगातार विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों का जायजा लिया जा रहा है।
















Leave a Reply