*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण-*
️
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

आज दिनांक-01.08.2025 को श्री अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त JTC आरक्षियों व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिया गया सुझाव । इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तथा महोदय द्वारा जेटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कम्युटर कक्ष, आरटीसी स्कूल इत्यादि का जायजा लिया गया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए ।


















Leave a Reply