सुधान्शू गोस्वामी
दतिया। जिला स्तरीय समन्वयक समिति की समीक्षा बैठक संपन्न
जिला स्तरीय समन्वयक समिति एवं जिला स्तरीय बैंकर्स बैठक आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डीडीएम नाबार्ड श्री धर्मेंद्र सिंह, आरबीआई से रोशनी हलेजा अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनंजय मिश्रा, एलडीएम श्री नागेंद्र सिंह तथा विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री भार्गव ने बैंक शाखाओ की प्रगति निम्न होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही अन्य बैंक शाखाओ की अनुपस्थिति पर भी नाराज व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने संबधित को निर्देश दिए। हितग्राही मूलक विभिन्न योजनाओ में शाखा स्तर पर लंबित योजना के प्रकरणों पर शाखावार समीक्षा की गई तथा प्रत्येक शाखा को जल्दी से जल्दी लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


















Leave a Reply