Advertisement

वाराणसी -स्टाम्प पंजीयन शुल्क न्याय मंत्री रविंद्र जायसवाल प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी राहत, जमीन की खरीद पर अब स्टांप ड्यूटी में मिलेगी 1% की छूट

अंकुर कुमार पाण्डेय
रेपोर्टर सत्यार्थ न्यूज़
वाराणसी
वाराणसी -स्टाम्प पंजीयन शुल्क न्याय मंत्री रविंद्र जायसवाल प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दी बड़ी राहत, जमीन की खरीद पर अब स्टांप ड्यूटी में मिलेगी 1% की छूट

वाराणसी। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। कैबिनेट की बैठक में स्टांप एवं पंजीयन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए यह निर्णय लिया गया है कि अब प्रदेश में महिलाओं के नाम जमीन खरीदने पर स्टांप ड्यूटी में 1% की छूट दी जाएगी। यह व्यवस्था शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में प्रभावी होगी।
प्रदेश सरकार के इस फैसले को महिलाओं को स्वावलंबी और संपत्ति स्वामित्व में भागीदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इससे महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल मिलेगा, बल्कि समाज में उनका सम्मान भी बढ़ेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी महिला के नाम पर 1 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति खरीदी जाती है, तो उसे स्टांप ड्यूटी में 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। मंत्री ने कहा कि यह निर्णय महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!