आगामी जलाभिषेक के मद्देनजर सीडीओ व क्षेत्राधिकारी सदर ने विजयगढ़ दुर्ग का किया निरीक्षण
सुलभ शौचालय,कावड़ियों के आने जाने वाले रास्ते बिजली आदि की जानी हकीकत
सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र कावड़ियों के आगामी जलाभिषेक को ध्यान में रखते हुए मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र जागृति अवस्थी व क्षेत्राधिकार सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने विजयगढ़ दुर्ग का किया निरीक्षण इस दौरान सुलभ शौचालय रास्ते, बिजली बैरुकेटिंग और सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा कावड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आने जाने वाले रास्ते लाइट बत्ती जलाभिषेक वाले स्थान आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सी ओ सदर ने सुरक्षा व्यस्था का भी जायजा लिया और कावड़ यात्रियों के आने वाले मार्ग का मरम्मत कार्य की प्रगति सुलभ शौचालय आदि का निरीक्षण किया ।

















Leave a Reply