पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी के कारण दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति ठप। दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट (नितेश कुमार)
विन्ढमगंज सोनभद्र। घिवही पावर हाउस उपकेंद्र में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से दर्जनों ग्राम पंचायतों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इस समस्या से किसानों को खेती करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इन दिनों धान की रोपनी किसानों में जोरो पर देखी जा रही है। मगर खेतों में पानी नहीं होने की समस्या इन्हें हताश कर रही है। उधर विद्युत आपूर्ति बाधित और इधर बादलों की लुकाछिपी का खेल से बेहद उमस भरी गर्मी और किसानों की मेहनत पर कहीं पानी न फिर जाए ये डर भी किसानों की पीछा करते नजर आ रही है। इन सारी समस्या को देखते हुए विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी तीर्थराज कुमार ने बताया कि पिपरी मेन पावर हाउस से तकनीशियनों को बुलाकर ट्रांसफार्मर में आई खराबी को लेकर मरम्मत और परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विद्युत आपूर्ति की समस्या को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
पावर हाउस में 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी के कारण दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति ठप।

















Leave a Reply