Advertisement

वाराणसी – सड़कों ने फिर खोली फिर वाराणसी के विकास की पोल लगातार दो दिन की बारिश में ही उखड़ गईं सड़क की गिट्टियां, भगवानपुर मार्ग पर गड्ढों की भरमार,

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्टर
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी

वाराणसी – सड़कों ने फिर खोली फिर वाराणसी के विकास की पोल लगातार दो दिन की बारिश में ही उखड़ गईं सड़क की गिट्टियां, भगवानपुर मार्ग पर गड्ढों की भरमार,

वाराणसी। दो दिनों की बारिश में ही भगवानपुर मार्ग की गिट्टियां उखड़ गई हैं। मार्ग पर कई जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन की बारिश में ही सड़क खस्ताहाल होने पर गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। भगवानपुर मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। यह मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे राहगीर, तीमारदार, मरीज सहित बिहार के लोगों का आना-जाना होता है। बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। वाहनों के आवागमन के कारण जगह-जगह गिट्टियां उखड़ गई हैं। इसके कारण गड्ढे सड़क मार्ग पर जगह-जगह बन गए। इस मार्ग से गुजर रहे स्कूली बच्चे चंदन, सरफराज, गुड्डू और विकास में बताया कि इन गड्ढे के कारण हम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियां होती है। कभी-कभी हम लोग इस गड्ढे के कारण सड़क पर गिर भी जाते हैं। हम लोगों का प्रतिदिन की सड़क मार्ग से आना जाना होता है। साइकिल से हम लोग स्कूल आते जाते हैं। साइकिल गड्ढों में फंस जाती है इससे गिर जाते हैं। लोगों ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!