Advertisement

लखीमपुर खीरी – कमिश्नर की जनसुनवाई में उमड़े फरियादी

www. Satyarath.com

रिर्पोट _मुहम्मद अशफ़ाक

लखीमपुर खीरी_ कमिश्नर की जनसुनवाई में उमड़े फरियादी

शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : आयुक

www. Satyarath.comलखीमपुर खीरी_  15 मार्च जनशिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में शामिल है, शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमिश्नर रोशन जैकब ने कलक्ट्रेट सभागार में शिकायतों की सुनवाई की। कमिश्नर द्वारा सुनवाई की सूचना पाकर शिकायतकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा, सुबह 11 बजे से शिकायतों की सुनवाई और उनका निस्तारण शाम चार बजे तक चला। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 223 शिकायतें सुनी गईं, इसमें से कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को भेज कर उनका निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

जनसुनवाई के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिया कि तहसील स्तर पर एसडीएम मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के कैंप लगवाएं। प्राप्त मामलों का गंभीरता से निस्तारण कराए।सुनवाई के दौरान फरियादी ने अवगत कराया कि अपर उपजिलाधिकारी न्यायालय पर बटवारा वाद विचाराधीन है, जिसमे लेखपाल पुष्पलता द्वारा कुर्रा बटवारा की आख्या नहीं भेजी जा रही। आख्या न भेजने को कमिश्नर ने गंभीरता से लेकर लेखपाल पुष्पलता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

कमिश्नर डॉ रोशन जैकबनेकमिश्नर डॉ रोशन जैकब ने बताया कि ,जनशिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। शिकायतकर्ताओं के संबधित जनपद में ही किया जाए, लोगों को अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए बेवजह लखनऊ तक की दौड़ न लगानी पड़े। इसलिए मंडलीय जनता दर्शन को विकेंद्रीकृत कर जनपद स्तर पर किया जा रहा है। रोस्टर के मुताबिक वो जनशिकायतों को सुनने व निस्तारित करने के लिए यहां पहुंची हैं। कहा उनकी कोशिश रहेगी दर्ज की गई शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कर दिया जाए। हर स्तर पर सुनवाई बेहतर हो। अधिक संवेदना, समयबद्ध निस्तारण मौके पर और धरातल पर निस्तारण हो, इसके लिए हर अधिकारी को कोशिश करनी चाहिए। जनसुनवाई में जनशिकायतों को निस्तारित करने के लिए मंडलीय अधिकारियों के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कमिश्नर ने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि संबधी व आपसी लड़ाई-झगड़े की आईं। तहसील स्तर पर वरासत व भूमि अभिलेखों से संबधित शिकायतें भी बहुत आईं। निर्देश दिए गए इस तरह की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से कर दिया जाए। इसके लिए तहसीलों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए। जिम्मेदारों की जबावदेही भी तय की गई। जनसुनवाई में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी पवन गौतम सहित सभी एसडीएम, विभागों के जिम्मेदार उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!