Advertisement

सी एच सी पुरवा में ब्लड जांच किट खत्म, इंटर कॉलेज के छात्र बैरंग लौटे

संवाददाता:- करनेश सिंह चौहान पुरवा उन्नाव

सी एच सी पुरवा में ब्लड जांच किट खत्म, इंटर कॉलेज के छात्र बैरंग लौटे

छात्रों को पर्चा देने के बाद भी डॉक्टरों ने जांच से किया इन्कार निजी पैथोलॉजी से जांच कराने की दी सलाह

पुरवा उन्नाव:- प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग को लेकर लाख दावे कर ले, परंतु व्यवस्थाएं आज भी ज्यों की त्यों बनी हुई है, स्वास्थ्य मंत्री के लाख प्रयासों के बाद भी, सरकारी अस्पतालों से लोगों का मोह भंग होता जा रहा है, सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा में एम.आर.आर.एस. इंटर कॉलेज के छात्र ब्लड ग्रुप की जांच कराने पहुंचे थे, लेकिन जांच न हो सकी, क्यों की डॉक्टरों ने पर्चा बनने के बावजूद छात्रों को यह कहकर लौटा दिया, कि ब्लड जांच की किट खत्म हो गई है,

साथ ही निजी पैथोलॉजी में जांच कराने की सलाह दी है, छात्रों में आदर्श, और शिवम, ने बताया कि उन्हें अस्पताल से जबरन लौटाया गया है, जबकि वे कॉलेज के निर्देश पर जांच कराने गए थे, इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि ब्लड किट सीमित ही मिलती है, जो अब खत्म हो गई है, अधिक जानकारी के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से संपर्क करने को सीएचसी प्रभारी ने कहा, ऐसे में छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ होना, स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में लाकर खड़ा करता है,

क्या आज दौर में भी अस्पतालों की ऐसी बदहाल स्थित होना लाजमी है, जो अपने आप में कई सवाल खड़े करता है, वही स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से पुरवा सीएचसी की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है,अब दिलचस्प बात यह होगी कि क्या अस्पतालों के रवैयो में सुधार होगा, या फिर मामला जस का तस चलता रहेगा, जो समय पर निर्भर है!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!