Advertisement

वाराणसी में दो पक्षों में मारपीट, खुनी संघर्ष खून से लथपथ पिता को देख चिल्लाती रही बेटी तलवार से हमला करते रहे हमलावर

अंकुर कुमार पाण्डेय
ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज़ वाराणसी
वाराणसी में दो पक्षों में मारपीट, खुनी संघर्ष खून से लथपथ पिता को देख चिल्लाती रही बेटी तलवार से हमला करते रहे हमलावर

वाराणसी जिले में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। तलवारबाजी में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितौना में शनिवार को एक निराश्रित गोवंश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। छितौना गांव निवासी संजय सिंह के हरा चारा के खेत में एक निराश्रित गाय चली गई, जिसे उन्होंने बाहर निकाल दिया। इसके बाद गाय पास के खेत में चली गई, जो खेत छोटू राजभर, भोले राजभर, गुलाम राजभर और सुरेंद्र राजभर का बताया जा रहा है। इन्होंने भी गाय को बाहर कर दिया। गाय दोबारा संजय सिंह के खेत में लौट आई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।बेटी के सामने पिता पर ताबड़तोड़ किया वार कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई और तलवारबाजी तक पहुंच गया। इस दौरान पिता को खून से लथपथ देख कर बेटी पापा- पापा चिल्लाती रही, लेकिन हमलावर तलवार से हमला करते रहे। झड़प में एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हुआ, जबकि द्वितीय पक्ष से चार लोग चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी नरपतपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर मौके पर चौकी प्रभारी लल्लन सिंह हमराहियों के साथ पहुंचकर स्थिति को शांत कराने में जुटे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत थाना चौबेपुर प्रभारी रविकांत मलिक ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की जांच के उपरांत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!