Advertisement

बलिया-बैरिया पुलिस ने बकुल्हां रोड के पास से चोरी के एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ एक को किया गिरफ्तार

http://satyarath.com/

( रिपोर्टर- सन्तोष शर्मा)

बैरिया पुलिस ने बकुल्हां रोड के पास से चोरी के एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ एक को किया गिरफ्तार

 

बलिया। पुलिस चौकी बैरिया के प्रभारी उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ बकुल्हां रोड के पास से शुक्रवार को साढ़े ग्यारह बजे के लगभग चोरी के ट्रैक्टर व ट्रॉली के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर व ट्रॉली जप्त कर गिरफ्तार अभियुक्त को बैरिया थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच-31 से निकलकर बकुल्हां जाने वाले रोड पर जा रहे ट्रैक्टर को घेर कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम पता चन्द्रभूषण सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम छीतनपुर थाना असांव जनपद सिवान बिहार बताया तथा यह भी बताया कि अभी वह कल ही जेल से छूटकर आया है। उसने यह स्वीकार किया कि कल बाग में रखे गए ट्रैक्टर वह ट्राली को वह चुरा लिया और आज उसे लेकर के वह सुरक्षित स्थान पर छुपाने के लिए जा रहा था। उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर पहले से भी डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। बैरिया थाना लाकर संगत धाराओं में निरुद्ध कर अभियुक्त को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह , आरक्षी अरुण पाण्डेय,दुर्गेश यादव रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!