Advertisement

मंदिरों में चोरी करने वाले तीन आरोपी राघौगढ़ पुलिस ने दबोचे, माल बरामद

मंदिरों में चोरी करने वाले तीन आरोपी राघौगढ़ पुलिस ने दबोचे, माल बरामद

मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा।

जिले की राघौगढ़ थाना पुलिस ने मंदिरों से हुई चोरियों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपी चोर गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। दरअसल अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से कार्यवाहियां कर इस प्रकार के अपराधों के जल्द से जल्द खुलासे किए जा रहे हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 जून को फरियादी रामस्वरूप शर्मा निवासी राघौगढ़ के द्वारा राघौगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह राघौगढ़ के छोटा शिवालय मंदिर का पुजारी है । 28 जून 25 की रात अज्ञात चार व्यक्ति चोरी की नियत से मंदिर में घुसे, जिनके डर के कारण उसने अपनी कुटिया का दरबाजा बंद कर लिया । सुबह देखा तो में शिवालय की अष्ट धातु की मूर्ति, पीतल की तीन झालर, ताबे के तीन लोटा, पीतल की एक गरूड घंटी गायब थीं । इससे पूर्व में भी पंचमुखी हनुमान मंदिर, शंकर भगवान मंदिर, सिद्ध बाबा मंदिर, गणेश मंदिर, संतोषी मैया मंदिर के कलश चोरी की भी घटनाएं हो चुकी हैं । जिस पर से राघौगढ थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अप.क्र. 224/25 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


इसी प्रकार 22 जून 25 को फरियादी प्रताप प्रजापति निवासी भरसूला राघौगढ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि राघौगढ में बजरंग फाटक के पास स्थित गणेश मंदिर से दिनांक 21-22 जून की रात कोई अज्ञात चोर मंदिर की दानपेटी का ताला तोडकर उसमें रखे करीबन पंद्रह हजार रुपये चोरी कर ले गया है । जिस पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध राघौगढ थाने में अपराध क्रमांक 213/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मंदिरों से हुईं सिलसिलेवार चोरियों की घटनाओं को गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी पुलिस द्वारा गंभीरता से लेकर मंदिर चोरियों का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर माल बरामद किए जाने हेतु एसडीओपी राघौघढ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान और उनकी टीम को लगाया गया । निर्देशानुसार राघौगढ थाना पुलिस चोरियों के अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी में सक्रियता से जुट गई और इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाकर आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर मंदिर चोरियों में बीते रोज संदेही आरोपी दीपक पुत्र राजकुमार शर्मा निवासी बरवटपुरा राघौगढ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जिसके द्वारा अपने साथी देवकिशन अहिरवार, विरजू नाई एवं दशरथ लोधी के साथ मिलकर उक्त चोरियां करना स्वीकार किया साथ ही चोरी का सामान इमरान खान निवासी राघौगढ को बेचना बताया । इसके बाद पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 317(2) बीएनएस इजाफा कर शेष आरोपियों की तलाश की गई। गुरूवार को आरोपी देवकिशन पुत्र लालचंद अहिरवार निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना एवं इमरान पुत्र जुम्मन खान निवासी चौकी मोहल्ला राघौगढ को भी गिरफ्तार कर लिया गया । चोरियों के उक्त प्रकरणों में पुलिस द्वारा आरोपियों की निसादेही से भगवान शिवजी की पीतल की एक मूर्ति, पीतल का कलश, तांबे के दो लौटा, हनुमानजी का पीतल का गधा कुल कीमती करीबन 80 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है । चोरी के प्रकरणों में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर चोरियों में शेष माल बरामद किया जावेगा । एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के नेतृत्व में राघौगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान, उपनिरीक्षक कमल सिंह मीना, सउनि दशरथ मंडावी, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक देवेंद्र नरुका, आरक्षक मनोज सिकरवार, आरक्षक नवदीप शर्मा, आरक्षक हरवीर जादौन एवं आरक्षक सीताराम मीना की महत्वपूर्ण विशेष भूमिका रही है ।- मध्य प्रदेश गुना रिपोर्टर अभिषेक शर्मा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!