Advertisement

मिंग्सरिया बाल गोपाल गौशाला में रिड़ी के भामाशाह जाखड़ ने किया दो पिकअप हरा चारा दान, गौसेवकों ने किया श्रमदान देखें फ़ोटो वीडियो सहित खबर

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- सवांददाता ब्यूरो चीफ

बाल गोपाल गौशाला समिति मिंगसरिया में रीड़ी गांव के भामाशाह जाखड़ परिवार ने दो गाड़ी हरा चारा दान कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला समिति के सदस्यों ने बताया हैं कि गौशाला में रोजना सैकड़ों गायों के लिए हरा चारा गौभक्त भेज कर पुण्य अर्जित कर रहे है। आज गौशाला में चारा डलवाने में व गौमाताओं को भोग लगाने में गौशाला के अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत,शोपाल सिंह,बालाराम प्रजापत गौ रक्षक टीम के सदस्य रामनिवास प्रजापत,फूसाराम, संदीप सिंह मिंग्सरिया ने सहयोग किया। संदीप सिंह मिंगसरिया ने बताया कि सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए गौसेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है। समिति के सदस्यों ने कहा कि गौ माता की सेवा वो हमेशा तत्पर रहते हैं। गौशाला समिति ने अपील की कोई भी भामाशाह हरा चारा डलवाने में सहयोग करना चाहते हैं तो हमेशा गाड़ी आती है। इसके लिए बाल गोपाल गौशाला समिति के अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत से संपर्क कर सहयोग कर सकते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!