Advertisement

कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का दिल का दौरा पड़ने से निधन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-सवांददाता ब्यूरो चीफ

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री और ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। 42 वर्षीय अभिनेत्री ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) की वजह से हुई है। शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर है। घटना मुंबई के लोखंडवाला क्षेत्र की है, जहां शेफाली अपने पति पराग त्यागी के साथ रहती थीं। रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद पराग त्यागी उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली का शव रात 12:30 बजे अंधेरी स्थित कूपर अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है ताकि मौत के कारण की पुष्टि की जा सके। फॉरेंसिक टीम और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 2002 में आए आइकॉनिक म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से शेफाली को जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। उनके ग्लैमरस लुक, बोल्ड आउटफिट और जबरदस्त डांस मूव्स ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इसके बाद वह ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आईं और अपनी दमदार उपस्थिति से दर्शकों का दिल जीता। शेफाली जरीवाला का जाना न केवल मनोरंजन जगत बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा झटका है।बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!