रिपोर्टर इंद्रजीत स्थान कालावाली
जिला सिरसा
कालांवाली नपा चुनाव में नेताओं के वायदों की बौछार को क्या भांप पाएगी जनता ?
भाजपा प्रत्याशी दल बदलू के माहिर, मंत्रियों के आश्वासन चुनावी लॉलीपॉप

कालांवाली नगर पालिका चुनाव में तीन दिन का समय शेष रह गया है । इस चुनाव को हर हाल में जीतने के लिए सत्ता पक्ष की ओर से खूब पसीना बहाया जा रहा है ,सरकार की ओर से विधायक व कैबिनेट मंत्रियों ने इस चुनाव को चुनावी दंगल बनाया हुआ है । कालांवाली के नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्रियों ने जनता के बीच लगातार जा रहे हैं लोग अपने गिला शिकवाओं की भड़ास खुलकर निकल रहे हैं वे अपनी प्रमुख मांगों को मंत्रियों के समक्ष रख रहे हैं तो मंत्री भी लंबे चौड़े आश्वासन देने में कतई पीछे नहीं हैं । कालांवाली में जनता का प्रमुख मुद्दा नशा बना हुआ है जिसके कारण युवाओं के साथ-साथ आम व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है । इस पर रोकथाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार लंबे समय से दावा कर रही है मगर नशे पर रोकथाम लगाने की बजाए कई गुना बढ़ता जा रहा है । शहर में बिजली पानी व सड़कों की व्यवस्था किसी से छुपी हुई नहीं है जनता नेताओं के सामने प्रमुख मांगों को लेकर गिड़गिड़ा रही है लेकिन नेताओं के सामने यह कोई नई बात नहीं है चुनावों के समय ऐसा अक्सर हमेशा होता रहा है । चुनावों के समय नेताओं के आश्वासन सुरसा की तरह माने गए है। कालांवाली इलाके में नशे ने विकराल रूप धारण किया हुआ है जिसका असर हर तीसरे व्यक्ति पर पड़ रहा है लेकिन सरकार को हर बात की जानकारी होने के बावजूद भी नशे पर लगाम कस पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि बेलगाम हो गया है । कालावाली शहर में पिछले 3 सालों में कई दर्जन मेडिकल नशे की बिक्री के आरोप में सील हो चुके हैं तथा आए दिन छापेमारी हो रही है इसमें सीआईए पुलिस व ड्रग्स विभाग के प्रयास फेल हो रहे हैं । साफ जाहिर हो रहा है कि नशे की बिक्री करने वालों के हाथ काफी लंबे हैं जिसके कारण नशे की बिक्री करते पकड़े जाने का जरा भी डर भय नहीं है बल्कि चंद ही घंटे बाद उसी दुकान पर आ बैठते हैं जहां पर चंद ही घंटों पहले गिरफ्त हुए थे ।

ऐसे मामलों में शिकायतकर्ताओं की खुब फजीहत हो रही है क्योंकि नशे की बिक्री करने वालों की शिकायत करने वालों पर ठोस कार्रवाई न होना उनके मुंह पर करारा तमाचे के समान है । इस प्रकार के मुद्दे कालावाली के विधायक शीशपाल केहरवाला विधानसभा में कई बार उठा झुके हैं । कालावाली नगर पालिका के चुनावी प्रचार करने की शुरूआत प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने की । यह दौरान कालावाली के लोगों की नाराजगी पंचायत मंत्री को झेलनी पड़ी । भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में आए पंचायत मंत्री के कार्यक्रम में शहर के प्रमुख समाज सेवी एवं जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप जैन ने दूरी बनाई । जिसे मनाने के लिए पंचायत मंत्री जैन के प्रतिष्ठान पर पहुंचे लेकिन उन्होंने मंत्री महोदय को तवज्जो नहीं दी । इसके बाद कालावाली में कैबिनेट मंत्री विपूल गोयल में शिरकत की । इस दौरान भी शहर के लोगों ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व मांगों को उनके समक्ष रखी । विपुल गोयल ने शहर के उपस्थित लोगों के सामने लंबे चौड़े दावे तो किए लेकिन लोगों ने पिछले 11 साल सालों के दौरान कालावाली में हुए विकास कार्यों का वर्णन किया तो मंत्री महोदय ने भाजपा प्रत्याशी को जितवाने की बात रख दी । उनकी जीत होने के बाद अधूरी पड़े विकास कार्यों को पूरा करवाएं जाने का वायदा कर दिया । विपुल गोयल के बाद कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी वोटों की अपील करने के लिए पहुंच गए । इस दौरान भी शहर के लोगों ने अपनी मांगे रख दी पहले की भांति इन मंत्री महोदय ने भी वायदे करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाने की बात रख दी । कालावाली में चुनावी प्रसार करने पहुंच रहे मंत्रियों की लिस्ट बढ़ती जा रही है ओर शहर का एक-एक वोटर भी समझ रहा है कि यह चुनावी दौर है मंत्री आएंगे वायदे करेंगे इसके बाद आगे की जो कार्रवाई होती रही है उसके बारे में सभी को पता है । भाजपा नेता अपने चुनावी प्रचार में ट्रिपल इंजन की सरकार का हवाला दे रहे हैं मगर कालांवाली की जनता पिछले कई वर्षों से इस चुनावी स्टंट रूपी वायदे को भलीभांति समझ चुकी है । अब शहर वासियों को नहीं लगता कि कालावाली में भाजपा सरकार कोई विकास कार्य करवा पाएगी । चुनावी समर में बड़े से बड़े नेता भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए जनता के बीच तो आ रहे हैं मगर विकास कार्यों को आगे बढ़ा पाना संभव नहीं लग रहा है । कालावाली को उपमंडल का दर्जा दे काफी लंबे समय हो चुका है लेकिन अभी तक स्थाई भवन नसीब नहीं हुआ है बल्कि सब डिवीजन हो रद्द करने की अफवाह जोरों पर चल रही है ।काला वाली हलका के लोगों को यह भय बना हुआ है कि चुनावों के उपरांत कालावाली सब डिवीजन निरस्त कर दिया जाएगा लेकिन कैबिनेट स्तर मंत्री शहरवासियों से वायदा कर चुके हैं कि सब डिवीजन को नहीं तोड़ा जाएगा । कालावाली के नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम की चर्चा जोरों पर है संभावना जताई जाती है कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत कर सकते हैं । कालावाली नगर पालिका के चेयरमैन चुनावों में प्रदेश स्तर के इतने बड़े नेताओं का लगातार पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है ।
प्रत्याशी पर मौकापरस्त का लगा ठप्पा :
शहर का वोटर जानता है कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और कालावाली में विकास यही सरकार करवा सकती है लेकिन भाजपा प्रत्याशी का आधार न होने के कारण मतदाता दुविधा में है । भाजपा प्रत्याशी पर दल बदलू का पक्का ठप्पा लग चुका है । कुर्सी का चस्का होने के कारण मौका परस्त आदत बन चुकी है। कांग्रेस नेत्री व भाजपा नेत्री को मुंह बोली बहन बनाकर एंट्री करने का रिकॉर्ड बन चुका है । ऐसे व्यक्ति पर वोटर विश्वास करें तो कैसे करें यह बड़ा सवाल है ।
कांग्रेस प्रत्याशी का पलड़ा भारी :
कांग्रेस प्रत्याशी महेश झोरड़ा का पलड़ा हर तरफ से भारी पड़ रहा है । महेश को भाजपा से नाराज स्थानीय नेताओं का खुलकर समर्थन मिल रहा है । इसके अलावा प्रत्याशी सुभाष पर मुकदमा दर्ज होने के कारण उनका वोट बैंक भी महेश की तरफ कन्वर्ट हो रहा है ।
















Leave a Reply