कौशाम्बी,

“यातायात व्यवस्था होमगार्ड जवानों के सहारे छोड़कर यातायात निरीक्षक और सिपाही बालू वसूली में मस्त”
हर्रायपुर कौशाम्बी संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक की सुरक्षा में लगे ट्रैफिक पुलिस के गार्ड रोड पर लगे जाम पर ध्यान नहीं देते बल्कि कपड़ो की दूकान पर लगी भीड़ पर ध्यान देते हैं इसी लिए तो इन दिनों मूरतगंज चौराहे के आस पास प्रतिदिन दुर्घटना होती हैं। यातायात के निरीक्षक और सिपाही जाम को खत्म करने के बजाय पूरे दिन बालू वाहनों से वसूली में मस्त दिखाई पड़ते हैं,कौशाम्बी जनपद का सबसे विख्यात और व्यस्त बाजारों में से एक मूरतगंज चौराहा है जहां दिनभर रात भर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है और बड़ी मात्रा में रोड़ पर वाहनो की वजह से जाम लग जाते है। जिससे दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं ट्रैफिक पुलिस की ओर से केवल नाम चार के लिए एक दो होमगार्ड लगा दिए जाते है जिनको कोई नहीं सुनता हैं होमगार्ड की बात कोई नहीं सुनता है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुरक्षा में तैनात होमगार्ड भी निष्क्रिय हो कर बैठ जाते है और कपड़ो की दूकान की सुरक्षा करने लगते हैं। इनका दोष नही है क्या ट्रैफिक की सुरक्षा होमगार्ड के भरोसे चल रहीं हैं सुबह से शाम तक कोई भी यातायात पुलिस का इंस्पेक्टर और उच्च अधिकारी नही दिखाई देते हैं।होमगार्ड भरोसे कहा तक यातायात व्यवस्था चलेगी।।
{ कौशांबी से ब्यूरो चीफ सुशील कुमार दिवाकर के साथ देवेंद्र सिंह की खास रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज चैनल }


















Leave a Reply