
गाडरवारा। गाडरवारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के ट्रांसफर के बाद नगरपालिका के सभागर कक्ष मे बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। सीएमओ जयश्री चौहान ने अपने सम्बोदन मे कहा की गाडरवारा नगर मे मेरा कार्यकाल अनुभवो से भरा रहा. यहाँ के कर्मचारी और शाखा प्रभारियों से लेकर जनप्रतिनिधि पार्षद और अध्यक्ष जी का कार्यों और नगर विकास के प्रति लगाव रहा और प्रशासनिक कार्यों मे सहयोग हमेशा मिला है। आप सभी के सहयोग से ही मे नगर विकास और निकाय मे बेहतर कार्य कर पाई हूं। आप सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं।
नगर पालिका अध्यक्ष पंडित पंडित शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि सीएमओ का कार्यकाल काफी अच्छा रहा उन्होंने नगर विकास के कार्यों में कभी हस्तक्षेप नहीं किया और नगर विकास के कार्यों में सहयोग किया है जिसके कारण आज वर्तमान में नगर विकास को लेकर कई निर्माण कार्य जारी है. पालिका कर्मचारी एवं अधिकारियों द्वारा सीएमओ को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए गए l इस अवसर पर
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गाडरवारा श्रीमती कलावती ब्यारे, तहसीलदार गाडरवारा सुश्री प्रियंका नेताम, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाडरवारा शिवाकांत मिश्रा उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली-रीतेश राय, नवांगन्तुक मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री वैभव देशमुख, सभापति आनंद दुबे, सुरेन्द्र गुर्जर, चंचल कोरी, श्रीमती पूजा-मंगल जाटव, श्रीमती मंजू-गजेंद्र राडवे, शुभम-सुनील राजपूत समस्त पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में आयोजित किया गया जिसमें नगर पालिका के हिमांशु अतुलकर, विशाल राठौर, सुश्री संध्या उइके, जयंत ब्राउन , योगेंद्र ढिमोले , अनिल साहू , श्रीमती अलका खत्री संजय श्रीवास प्रवीण सोनी , प्रमोद चौहान एवं सभी कर्मचारियों की उपस्थित उल्लेखनीय रही ।


















Leave a Reply