Advertisement

 डीआईजी भोपाल (देहात) रेंज श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा विदिशा के थानों का किया गया औचक निरीक्षण

विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

 डीआईजी भोपाल (देहात) रेंज श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा विदिशा के थानों का किया गया औचक निरीक्षण


थाना व्यवस्थाओं, ISO प्रमाणन, रिकॉर्ड संधारण, सायबर अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों की सुरक्षा को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए सख्त दिशा-निर्देश

विदिशा जिले में आज पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्री अभय सिंह के मार्गदर्शन में, उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा सीएसपी कार्यालय, थाना कोतवाली, थाना सिविल लाइन तथा थाना यातायात का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर एसपी श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में एसडीओपी समेत थाना प्रभारीगण और थाने का स्टाफ भी मौजूद रहा।
इसी क्रम में एसपी श्री काशवानी द्वारा थाना नटेरन एवं थाना करारिया का गहन निरीक्षण कर थाना भवन की स्थिति, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई, मालखाना, हवालात एवं ISO सर्टिफिकेशन मानकों के अंतर्गत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आवश्यक सुधार के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के मुख्य अवलोकन एवं दिशा-निर्देश:
ISO प्रमाणन प्राप्त करने की दिशा में थानों की मूलभूत व्यवस्थाएं, रिकॉर्ड संधारण, साफ-सफाई, नागरिक सुविधा केंद्र आदि की स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
VCNB (वार्षिक निरीक्षण रजिस्टर) की प्रविष्टियों की जांच कर अद्यतन करने के निर्देश।
E-FIR मामलों की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
E-Sakshya ऐप के नियमित उपयोग हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
पेट्रोलिंग प्रणाली को मजबूत करने हेतु गश्त सतर्कता से करने के निर्देश।
थानों के सभी रजिस्टर, मालखाना, हवालात आदि की नियमित जांच व अद्यतन करने के निर्देश।
साइबर अपराध की रोकथाम के लिए थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने व समयबद्ध जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश।
सीसीटीएनएस पोर्टल पर गुणवत्ता युक्त डाटा एंट्री सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को समझाइश दी गई।
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष पुलिस बल की तैनाती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त की रणनीति बनाने के निर्देश।
सोशल मीडिया निगरानी के लिए सायबर सेल को सक्रिय रहने और भ्रामक/भड़काऊ पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।
स्थानीय गणमान्य नागरिकों एवं समितियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित कर सामुदायिक सहभागिता सुदृढ़ करने की हिदायत।
माइक्रो बीट प्रणाली के अंतर्गत बीट अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों से संवाद एवं समस्याएं इन्फॉर्मेशन बुक में दर्ज करने हेतु निर्देश। साथ ही, अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!