सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़ -सवांददाता ब्यूरो चीफ
कालूबास स्थित श्री भंवरलाल सोनी स्मृति निशुल्क महिला प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन शनिवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने किया। उन्होंने एक-एक प्रशिक्षणार्थी से प्रशिक्षण से सम्बन्धित गहन जानकारी ली। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्त्री अंबिका डागा भी उपस्थित थी। कोलकाता प्रवासी नंदकिशोर सोनी एवं महेन्द्र कुमार सोनी ने नारी सशक्तिकरण की प्रेरणा से अपने पैतृक आवास को महिला प्रशिक्षण केन्द्र में परिवर्तित किया है। यहां सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, क्रोशिया और मेहंदी जैसे कौशलों का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुशीला पुगलिया ने कहा कि “यह केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। भविष्य में यहां और भी योजनाएं शुरू की जा सकती है जो महिलाओं के कौशल विकास को नई दिशा देंगी।”प्रशिक्षिका सीता स्वामी ने केन्द्र की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम और महिला प्रशिक्षणार्थियों की संख्या सहित सारी जानकारी प्रदान की।