सुसनेर को मिला नया शहर काज़ी हाफिज नवाब साहब की नियुक्ति पर मुस्लिम समाज में हर्ष की लहर
जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद हुई औपचारिक घोषणा, मालाओं से किया गया भव्य स्वागत
सत्यार्थ न्यूज़ लाइव
रिपोर्टर मोहम्मद आलम खान

सुसनेर।
नगर सुसनेर एवं आसपास के क्षेत्रों के मुस्लिम समाज के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और सौभाग्यपूर्ण रहा, जब नगर की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ के पश्चात एक विशेष बैठक में जमीयत उलमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष हाफिज नवाब साहब को सुसनेर नगर एवं अतराफ के ग्रामों का नया शहर काज़ी नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, उलमा-ए-इकराम एवं समाजजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। जैसे ही नाम की घोषणा हुई, मस्जिद परिसर तालियों और नारों से गूंज उठा। मुस्लिम समाज ने फूल-मालाओं से स्वागत कर हाफिज नवाब साहब को भावभीनी शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना की।
नवनियुक्त शहर काज़ी हाफिज नवाब साहब ने इस अवसर पर उपस्थित समाजजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,
> “मैं पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और इंसाफ के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा। समाज में भाईचारे, अमन-चैन और इंसानी हमदर्दी को बढ़ावा देना मेरा मूल उद्देश्य रहेगा।”
उन्होंने समाज से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि शहर में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द की परंपरा को और मजबूती देंगे।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के साथ नगर में उत्साह, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखा गया।

















Leave a Reply