Advertisement

सोनभद्र – महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का हुआ आयोजन, 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग-

 

 

महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का हुआ आयोजन, 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग-

 

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत ।

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में आज दिनांक 08.05.2025 को महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया। महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे 04 जोड़ा पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!