थाना कोन पुलिस द्वारा 21 राशि गोवंश(बैल) को बरामद कर मौके से 04 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ~
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 06.06.2025 की रात्रि समय लगभग 00.30 बजे थाना कोन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिण्डारी के रास्ते से झारखण्ड राज्य में तस्करी हेतु ले जाये जा रहे 21 राशि गोवंश(बैल) बरामद किया गया । गोवंश को तस्करी के लिये ले जा रहे 04 नफर आरोपी 1. छोटू चौधरी पुत्र दुलारू चौधरी निवासी ग्रमा हासनदाग थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 42 वर्ष, 02. विमल चौधरी उर्फ जोखू पुत्र राजीव चौधरी निवासी ग्राम देवगाना टोला हडकुड़ी थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 35 वर्ष, 03. धर्मेन्द्र उर्फ भोला पुत्र कामेश्वर चौधरी निवासी ग्राम कन्होरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष, 04.अवधेश चौधरी पुत्र मगरू चौधरी निवासी ग्राम कन्होरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0 130/2025 धारा-3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हाफिज, अंसार व फिरोज पुत्रगण अजीमुद्दीन निवासी कुड़वा थाना कोन जनपद सोनभद्र द्वारा पशुओं को देवसर सिंगरौली, मध्य प्रदेश से औने पौने दामों में खरीदकर हमलोगों को झारखण्ड पहुँचाने के लिए पैसे देते हैं हमलोग मजदूरी में देवसर से ओबरा, हाथीनाला से पश्चिम तरफ रेड नदी के घाट होते हुए कुड़वा के जंगल के रास्ते मानवाधिकार गाय घाट से सोन नदी पार कर पिण्डारी रानीडीह के रास्ते झारखण्ड में इकट्ठा करते हैं। झारखण्ड में इकट्ठा करने के पश्चात व्यापारियों के माध्यम से सभी पशुओं को ट्रक में लोड कर कटने के लिए बंगाल भेज देते हैं। इस काम के लिए हमलोगों को अच्छी रकम मिल जाती है।
बरामदगी का विवरण-
1- 21 राशि गोवंश(बैल) बरामद ।
2- 700 रुपये नगद बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. छोटू चौधरी पुत्र दुलारू चौधरी निवासी ग्रमा हासनदाग थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 42 वर्ष।
2. विमल चौधरी उर्फ जोखू पुत्र राजीव चौधरी निवासी ग्राम देवगाना टोला हडकुड़ी थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड उम्र लगभग 35 वर्ष।
3. धर्मेन्द्र उर्फ भोला पुत्र कामेश्वर चौधरी निवासी ग्राम कन्होरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष।
4. अवधेश चौधरी पुत्र मगरू चौधरी निवासी ग्राम कन्होरा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष।
वांछित अभियुक्तगण का विवरण-
1. हाफिज, पुत्र अजीमुद्दीन निवासी कुड़वा थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. अंसार पुत्र अजीमुद्दीन निवासी कुड़वा थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3. फिरोज पुत्र अजीमुद्दीन निवासी कुड़वा थाना कोन जनपद सोनभद्र।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 श्रीकान्त राय चौकी प्रभारी चननी थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 हवलदार पाल थाना कोन जनपद सोनभद्र।
4. मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार यादव, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
5. मुख्य आरक्षी अनिल यादव थाना कोन जनपद सोनभद्र।
6. मुख्य आरक्षी जन्मेजय कुशवाहा थाना कोन जनपद सोनभद्र।
7. मुख्य आरक्षी वीरु प्रसाद थाना कोन जनपद सोनभद्र।
8. आरक्षी ऋषिकान्त थाना कोन जनपद सोनभद्र।















Leave a Reply