बुलोरो और बाईक आमने सामने टक्कर में दो की मौत एक गंभीर
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र पन्नूगंज थाना क्षेत्र के खड़ुई गांव के पास सोन वट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब बाईक सवार रावर्टसगंज से खलियारी की तरफ आ रहे थे और बुलोरो रावर्टसगंज की ओर जा रही थी सोन वट गांव के पास जोर दार आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के निवासी जहांगीर (22), रोजन (28) सरफराज (60) बाइक से रॉबर्ट्सगंज से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे सोन वट गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि जहांगीर और रोजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सरफराज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा चतरा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर लिया है, लेकिन ड्राइवर और अन्य सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।















Leave a Reply