Advertisement

सोनभद्र -भूमिपूजन व नारियल फोड़कर किया यात्री शेड का शिलान्यास

भूमिपूजन व नारियल फोड़कर किया यात्री शेड का शिलान्यास

 

 

कनहर नदी के तट पर यात्री शेड के निर्माण से लोगों को होगी सहूलियत

 

 

 

महुली सोनभद्र रिपोर्ट ( नितेश कुमार)

 

विंढमगंज (सोनभद्र)। विकास खण्ड दुद्धी अंतर्गत ग्राम हीराचक में कनहर नदी के समीप एक यात्री शेड के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।

 

जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, ग्राम प्रधान पोलवा राकेश गुप्ता व बुन्देल चौबे द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा पाठ कर तथा नारियल फोड़ निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किया।

 

ग्राम प्रधान पोलवा राकेश गुप्ता ने बताया कि यात्री शेड के अंदर बैठने के समुचित व्यवस्था की जाएगी।

 

मालूम हो कि इलाके के गांव के लोग अपने मृतक परिजनों का अंतिम संस्कार कनहर नदी के तट पर करते हैं। गर्मी व बरसात के दिनों में नदी के तट पर कोई छाया या रुकने का स्थान नहीं होने से दिक्कत होती है। यात्री रोड के निर्माण से उन्हें सहूलियत होगी।

 

इस अवसर पर कलामुद्दीन सिद्दीकी, कमलेश, विनोद, मनीष सिंह, शेर सिंह, राजेश एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!